पटना। स्थानीय कैफे हाईडाउट होटल में रविवार को हुई बिहार ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक की अध्यक्षता बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी ने की।
बैठक के बाद अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी ने बताया कि इस बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपनी-अपनी बात रखी। बैठक में निर्णय लिया कि बिहार ओलंपिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर राज्य में खेल के विकास पर अपनी बात रखेगा।
उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर राज्य में खेल संसाधनों की कमी, पुलिस समेत अन्य सरकारी विभागों में खिलाड़ियों की नौकरी, नेशनल गेम्स की तर्ज पर स्टेट गेम्स का आयोजन कराने समेत बिहार में नेशनल गेम्स को कराने संबंधी मुद्दों पर मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव रखेगा।
बैठक के बारे में बिहार ओलंपिक संघ के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया कि बिहार ओलंपिक संघ द्वारा बिहार में खेल के विकास संबंधित पर सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। इस सेमिनार में राज्य संघों के प्रतिनिधि, वरीय खिलाड़ी समेत देश की खेल हस्तियों व खेल विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जायेगा।
उन्होंने वैसे राज्य खेल संघों से आग्रह किया है कि जिनकी टीम 36वें नेशनल गेम्स जोकि गुजरात में आयोजित होना है अर्हता हासिल की है वे 12 अगस्त तक बिहार ओलंपिक संघ को सूची प्रदान कर दें। उन्होंने कहा कि राज्य संघ नेशनल फेडरेशन का पत्र जो उसमें सम्मिलित जरूर करेंगे।
बैठक शुरू होने के पहले बिहार लॉन टेनिस संघ के अध्यक्ष स्व. रामाशंकर तिवारी, सचिव स्व. डॉ अखौरी भुवनेश्वर प्रसाद एवं बिहार ओलंपिक संघ कार्यकारिणी सदस्य स्व. देवकीनंदन लाल कर्ण को दो मिनट का मौन रख कर सबों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक के दौरान विभिन्न खेल संघों बिहार लॉन टेनिस संघ, बिहार फुटबॉल संघ, हॉकी बिहार और बिहार एथलेटिक्स संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, जूनियर राष्ट्रीय बालिका अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली बिहार टीम के सदस्यों, कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना दी गई।
![This image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/07/anshul-homes-1-1024x1024.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/07/ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/10/ADV-ASTRO.jpeg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/05/Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/03/Adv-alpha.jpeg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/JK-International-School.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/Sushant-kumar.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-gully-Cricket-1-1024x1024.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/07/adv-gully-Cricket-1-1024x1024.jpeg)