Friday, June 5, 2026
Home राष्ट्रीयएथलेटिक्स अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप : भारत के सेल्वा ने त्रिकूद में जीता रजत

अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप : भारत के सेल्वा ने त्रिकूद में जीता रजत

by Khel Dhaba
0 comment

कैली (कोलंबिया)। भारत के सेल्वा पी थिरुमारन ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में पुरुषों की त्रिकूद प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
सेल्वा शुक्रवार को 16.15 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ जमैका के जेडन हिबर्ट के पीछे रहे, जिन्होंने 17.27 मीटर की छलांग लगाई और स्वर्ण हासिल करने के साथ-साथ चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी स्थापित किया।

थिरुमन के छह प्रयासों में से सिर्फ शुरुआती तीन ही वैध करार दिये गये, जबकि बाकी तीन को फाउल घोषित किया गया। 17 वर्षीय भारतीय ने अपने दूसरे प्रयास में पदक जीतने वाली कूद लगायी।

इससे पहले, भार ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले में कांस्य पदक और महिला 400 मीटर दौड़ में रूपल चौधरी की बदौलत रजत पदक जीता था। इस जीत के साथ रूपल विश्व चैंपियनशिप के एक आयोजन में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी बन गयी थीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.