Saturday, June 6, 2026
Home राष्ट्रीयएथलेटिक्स विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स : भारत की रिले टीम ने जीता एशियाई जूनियर रिकॉर्ड से रजत पदक

विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स : भारत की रिले टीम ने जीता एशियाई जूनियर रिकॉर्ड से रजत पदक

by Khel Dhaba
0 comment

भारत की मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने यहां विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में अपना ही एशियाई रिकॉर्ड बेहतर करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

भरत श्रीधर, प्रिया मोहन, कपिल और रूपल चौधरी की भारतीय चौकड़ी ने मंगलवार की रात तीन मिनट 17.67 सेकेंड के समय से अमेरिका (तीन मिनट 17.69 सेकेंड) के पीछे दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय टीम ने हालांकि हीट के दौरान एक दिन पहले बने तीन मिनट 19.62 के एशियाई रिकॉर्ड को बेहतर किया। उनका यह नया रिकॉर्ड जूनियर वर्ग में स्पर्धा के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। टीम तीन हीट में अमेरिका के बाद कुल दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची थी।

साथ ही विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में यह भारत का लगातार दूसरा पदक है। टीम ने 2021 में पिछले नैरोबी चरण में कांस्य पदक जीता था जिसमें यह स्पर्धा पहली बार शुरू की गयी थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.