Thursday, June 18, 2026
Home बिहारफुटबॉल सुब्रतो कप बालिका फुटबॉल : मुजफ्फरपुर, सीवान, मुंगेर और पश्चिम चंपारण सेमीफाइनल में

सुब्रतो कप बालिका फुटबॉल : मुजफ्फरपुर, सीवान, मुंगेर और पश्चिम चंपारण सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वावधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल बालिका अंडर-17 चयन प्रतियोगिता 2022 मंगलवार से पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग पटना में शुरू हो गई। मुजफ्फरपुर, सीवान, मुंगेर और पश्चिम चंपारण की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है।

इससे पहले लीग मुकाबले में कैमूर ने खगड़िया को 4-0,कटिहार ने किशनगंज को 5-0,जमुई ने अरवल को 4-0,पश्चिम चंपारण ने दरभंगा को 2-0,मुजफ्फरपुर ने जमुई को 4-0,सीवान ने कैमूर को 4-0 से पराजित किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज ने किया। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव ओम प्रकाश एवं राजेन्द्र कुमार क्रीड़ा कार्यपालक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण मौजूद थे। मैच के रेफरी रविशंकर कुमार, हरेन्द्र यादव, मिथिलेश कुमार, शशि कुमार सुमन, अरूण हांसदा एवं मोहन कुमार थे।

इस मौके पूर्व साई प्रशिक्षक नंद किशोर प्रसाद, एनआईएस एथलेटिक्स कोच अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, किरण कुमार झा, नीरज कुमार, सूर्य कान्त, मो0 अफजल आलम, धीरेन्द्र कुमार, रमेश कुमार एवं सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं खेल प्रेमी आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.