Thursday, June 4, 2026
Home Slider काम नहीं आया सूर्यकुमार का शतक, इंग्लैंड ने जीता मैच, सीरीज भारत के नाम

काम नहीं आया सूर्यकुमार का शतक, इंग्लैंड ने जीता मैच, सीरीज भारत के नाम

by Khel Dhaba
0 comment

इंग्लैंड ने डेविड मलान की 39 गेंद में 77 रन की अर्धशतकीय पारी के बाद कसी गेंदबाजी से रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 17 रन से हराकर सांत्वना भरी जीत दर्ज की। भारत ने पहले दो मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने मलान (छह चौके, पांच छक्के) और लिविंगस्टोन (29 गेंद में नाबाद 42 रन) के बीच चौथे विकेट के लिये 84 रन की साझेदारी से सात विकेट पर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरूआती तीन विकेट पावरप्ले में गंवा दिये थे लेकिन सूर्यकुमार यादव (117) और श्रेयस अय्यर (28 रन) के बीच चौथे विकेट के लिये 62 गेंद में 119 रन की साझेदारी निभाकर टीम को इन झटकों से उबारा। पर सूर्यकुमार की 55 गेंद में 14 चौके और छह छक्कों जड़ित पारी के बावजूद टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.