पटना। ओलंपिक दिवस के अवसर पर एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयेाजन पटना तीरंदाजी एकेडमी पटना के द्वारा पाटलिपुत्र खेल परसिर में किया गया जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के कुल 60 तीरंदाजी खिलाड़ी ने भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रर्दशन किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि विनोद सिंह गुंजियाल, निदेशक, छात्र एवं युवा कल्याण कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना ने खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने हेतु उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही मिथिलेश कुमार, उप निदेशक, छात्र एवं युवा कल्याण, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, पटना, बिहार मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के सचिव, राम रतन सिंह, रवि प्रकाश, संरक्षक पटना तीरंदाजी एकेडमी, राष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष कुमार तथा प्रशिक्षक सरोज कुमार उपस्थित थे।

आज के तीरंदाजी प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है-
बालक अंडर 14
आदित्य कुमार – प्रथम
तेज प्रकाश – द्वितीय
अबाश अहमद – तृतीय
बालिका अंडर 14
बंदना राजन – प्रथम
अर्पणा – द्वितीय
सौम्या कश्यप – तृतीय
बालक अंडर 17
ईशानंद राज – प्रथम
चंदन यादव – द्वितीय
विक्रम कुमार – तृतीय
बालक अंडर 19
आदित्य कुमार – प्रथम
आनंद राजन – द्वितीय
दिव्यांश भारद्वाज – तृतीय
बालिका अंडर 19
शानवी शर्मा – प्रथम
आदया शर्मा – द्वितीय
अन्नया नारायण – तृतीय
एस0आर0 बालक
अनिकेत सिंह – प्रथम
परम कुमार – द्वितीय
सत्यम कुमार – तृतीय
एस0आर0 बालिका
निशा कुमारी – प्रथम
सुप्रिया – द्वितीय
नुमैशा तौसीफ – तृतीय


