Friday, June 5, 2026
Home Slider आर के राय हॉकी अकादमी ने जीत के साथ किया आगाज

आर के राय हॉकी अकादमी ने जीत के साथ किया आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आर के राय फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित आर के राय मेमोरियल फ्रेंडली हॉकी मैच (बालिका) का उद्घाटन स्थानीय बी एस ए पी-5 के हॉकी मैदान में खेला गया। आज खेले गये पहले मैच में मेजबान आर के राय अकादमी ने एकलव्य बालिका हॉकी केंद्र, पूर्णिया को 1-0 पराजित किया।

संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों टीम हाफ टाईम तक बराबरी पर रही। बारिश से प्रभावित इस मैच में आर के राय अकादमी के तरफ से एक मात्र गोल संजना के पास पर मोनिका ने किया। अकादमी के सपना, निधि, अंजलि और एकलव्य हॉकी सेंटर, पूर्णिया के तरफ से फेंसी, महिमा और पुनम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

मैच का संचालन पीटर लकड़ा और शशि रमन ने किया। इस आयोजन के सफल संचालन में सूरज, आनंद, शशि, जे पी, सुमन और सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

इस बात की जानकारी देते हुए अकादमी के संरक्षक सह अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजितेश राय ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि, रविंद्र शंकरण (भा प से) महानिदेशक, बिहार खेल विकास प्राधिकरण, धुरत सायली सावलाराम (भा पु से) समादेष्टा,बी एस ए पी-5 और आशुतोष कुमार सिन्हा, बिजनेस हेड (एरगोस) ने संयुक्त रूप से किया।

बिहार विशेषकर पटना में हॉकी उत्थान और उसे लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्व खिलाड़ी प्रियंका सिन्हा, दानिश खान, ओम प्रकाश, आकील खान, दीपक, अपराजिता, श्रेया और राणा मौजूद थे।
अकादमी के उपाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि कल शाम 4.00 बजे इस प्रतियोगिता के फाईनल मैच के बाद पारितोषक वितरण किया जायेगा। धुरत सायली सावलाराम (भा पु से) समादेष्टा,बी एस ए पी-5 इस समारोह कि मुख्य अतिथि होंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.