Wednesday, February 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट द अर्थ पब्लिक स्कूल व जगुआर सीए ललन बाबू मेमोरियल क्रिकेट के सेमीफाइनल में

द अर्थ पब्लिक स्कूल व जगुआर सीए ललन बाबू मेमोरियल क्रिकेट के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। द अर्थ पब्लिक स्कूल और जगुआर क्रिकेट एकेडमी ने ललन बाबू मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट (Lalan Babu Memorial Under-15 Cricket Tournament) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले क्वार्टरफाइनल में द अर्थ पब्लिक स्कूल ने गोल क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से जबकि जगुआर क्रिकेट एकेडमी ने लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को नौ विकेट से पराजित किया।

ललन बाबू फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार के संयुक्त तत्वावधान में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में टॉस गोल क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। गोल क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट पर 174 रन बनाये। जवाब में द अर्थ पब्लिक स्कूल की टीम 20.5 ओवर में चार विकेट पर 175 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के पंकज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में टॉस लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन बनाये। जवाब में जगुआर क्रिकेट एकेडमी ने 11.5 ओवर में 1 विकेट पर 128 रन बना कर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। मंजीत को मैन ऑफ घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
गोल क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में पांच विकेट पर 174 रन, ज्योति आदित्य 39 रन, गौतम 29 रन, रौनित 27 रन, अतिरिक्त 52 रन, अमन 2/24, पंकज 1/32, रन आउट-2
द अर्थ पब्लिक स्कूल : 20.5 ओवर में चार विकेट पर 175 रन, पंकज 75 रन, शहबाज 43 रन, अतिरिक्त 32 रन, आशीष 1/31,हर्ष 1/26,सौरभ 1/48, रन आउट-1
दूसरा मैच
लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 19.5 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट, सौरभ 14 रन, सत्यम 15 रन, रुपेश 11 रन, अतिरिक्त 38 रन, मंजीत 5/16, विवेक 2/16, ए किशोर 1/17, सन्नी 1/35, रन आउट-1
जगुआर क्रिकेट एकेडमी : 11.5 ओवर में 1 विकेट पर 128 रन, मंजीत 58 रन, विवेक 33 रन, अतिरिक्त 27 रन,रन आउट-1

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights