Wednesday, March 18, 2026
Home Slider YCC Challenger Trophy में येलो ने ब्लू को हराया

YCC Challenger Trophy में येलो ने ब्लू को हराया

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। राजधानी के शाखा मैदान पर चल रही वाईसीसी चैलेंजर ट्रॉफी में सोमवार को खेले गए मैच में वाईसीसी येलो ने जीत हासिल की। वाईसीसी येलो ने वाईसीसी ब्लू को 121 रन से पराजित किया।
वाईसीसी येलो ने पहले खेलते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 311 रन बनाये। रोहित ने 91, रिषभ ने 78 और सुमित ने 41 रन बनाये। रोहित कुमार ने 44 रन देकर दो, पवन ने 62 रन देकर दो और प्रियांशु 49 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में वाईसीसी ब्लू की टीम 30 ओवर में 8 विकेट पर 190 रन ही बना सका। मोहित ने 34, प्रियांशु ने 41 और रोहित ने 33 रन बनाये। येलो की ओर से प्रथम ने 33 रन देकर चार, विशाल ने 39 रन देकर दो और रिषभ ने 29 रन देकर 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के रोहित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रविवार को खेले गए मैचो में वाईसीसी पर्पल ने जीत हासिल की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights