Saturday, June 6, 2026
Home बिहारअन्य बिहार के दो वॉलीबॉल खिलाड़ियों का India Camp में सेलेक्शन

बिहार के दो वॉलीबॉल खिलाड़ियों का India Camp में सेलेक्शन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के दो खिलाड़ियों अंकुर कुमार और रवि राज का चयन वॉलीबॉल इंडिया कैंप के लिए किया गया है। यह कैंप एशियन मेंस अंडर-20 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीम के चयन सह प्रशिक्षण शिविर के लिए लगाया गया है।
वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी पत्र के अनुसार आगामी अगस्त महीने में बहरीन के रीफा में आयोजित होने वाली 21वीं एशियन मेंस अंडर-20 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली इंडिया टीम के चयन सह प्रशिक्षण शिविर के लिए इंडिया कैंप का आयोजन भुवनेश्वर के केआईआईटी यूनिवर्सिटी में लग चुका है। यह कैंप शुक्रवार से शुरू हुआ है और वह 20 अगस्त तक चलेगा।
इन दोनों प्लेयरों का चयन पिछले वर्ष वर्धमान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.