Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट PDCA ने पंजीकृत खिलाड़ियों से लेकर क्लब और ऑफिसियल के लिए जारी की यह महत्वपूर्ण सूचना

PDCA ने पंजीकृत खिलाड़ियों से लेकर क्लब और ऑफिसियल के लिए जारी की यह महत्वपूर्ण सूचना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुनील कुमार उर्फ सुनील रोहित ने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ से सत्र 2021-22 के लिए पंजीकृत कोई भी खिलाड़ी की गैरपंजीकृत मैच/टूर्नामेंट में लेने या किसी भी तरह किसी गैरकानूनी संगठन के साथ जुड़ने की शिकायत पटना जिला क्रिकेट संघ को अगर मिली तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी।

इस संबंध में पूर्व में चेतावनी के तौर पर नोटिस जारी किया जा चुका है। यदि कोई खिलाड़ी संघ की बातों को एवं संविधान विरोधी गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो पटना डीसीए नियम और विनियम के नियम 23 (3) और (4) के तहत कार्रवाई योग्य है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ उनके क्रिकेट भविष्य के कारण एक उदार दृष्टिकोण बनाते हुए खिलाड़ियों को चेतावनी दी है। यदि खिलाड़ी ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं तो पीडीसीए ढंडात्मक कार्रवाई करने को मजबूर होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.