Friday, June 5, 2026
Home Slider बिहार महिला Ball Badminton टीम घोषित

बिहार महिला Ball Badminton टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। चित्रदुर्ग (कर्नाटक) में आगामी 13 से 15 मई तक आयोजित होने वाली 7वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की घोषणा करते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि टीम को फेडरेशन कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु आम जनमत पार्टी की अध्यक्ष अनामिका पासवान, बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ की संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार, वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार ने टीम को रवाना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम आज संघमित्रा एक्सप्रेस से प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हो गयी। घोषित टीम इस प्रकार है :- पूनम कुमारी ( कप्तान ),युक्ता रानी,कोमल कुमारी,कशिश कुमारी ( बेगूसराय ),नयनश्री,पायल कुमारी ( भागलपुर ),बिट्टू झा ( सिवान ),अर्चना कुमारी,तरनुम खातून,नेहा ठाकुर ( वैशाली )।
प्रशिक्षक – विकास कुमार ( बेगूसराय ),प्रबंधक – शोभा रानी ( सीतामढ़ी )।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.