Thursday, March 12, 2026
Home Slider IPL 2022 में राजस्थान ने पंजाब को हराया, मुंबई बाहर

IPL 2022 में राजस्थान ने पंजाब को हराया, मुंबई बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अंतर्गत खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से पराजित किया। पंजाब किंग्स से मिले 190 लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने दो गेंद रहते ही जीत हासिल कर लिया।
पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो (56 रन) के अर्धशतक और जितेश शर्मा (38 रन) की आतिशी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाये।
जवाब में जॉस बटलर के 30 रन (16 गेंद) और शिमरन हेटमायर के 31 रन (16 गेंद) की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 19.4 ओवरों में ही चार विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया।
राजस्थान की इस जीत के साथ मुंबई इंडियन्स आईपीएल प्लेऑफ़ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गयी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights