Monday, June 8, 2026
Home राष्ट्रीय Deaf Olympics में धनुष श्रीकांत ने स्वर्ण जीता, शौर्य सैनी को कांसा

Deaf Olympics में धनुष श्रीकांत ने स्वर्ण जीता, शौर्य सैनी को कांसा

by Khel Dhaba
0 comment

ब्राजील के कैक्सियास डो सुल में चल रहे 24वें मूक बधिर ओलंपिक के तीसरे दिन धनुष श्रीकांत ने पुरूष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय अभियान की स्वर्णिम शुरुआत की।

इसके अलावा शौर्य सैनी ने बुधवार को आठ पुरुषों के फाइनल में कोरिया के किम वू रिम से पिछड़कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

धनुष ने 247.5 अंक का स्कोर बनाया जो फाइनल्स में विश्व रिकॉर्ड स्कोर रहा। किम 246.6 अंक से दूसरे और शौर्य 224.3 अंक से तीसरे स्थान पर रहे।

इसके बाद भारतीय बैडमिंटन टीम ने फाइनल में जापान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता जिससे देश का जश्न दोगुना हो गया।

भारत इस समय अंक तालिका में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर आठवें स्थान पर है। यूक्रेन 19 स्वर्ण, छह रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर तालिका में इस समय शीर्ष पर चल रहा है। पिछले 2017 के चरण में भारत के नाम एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक रहे थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.