Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट Krishna Memorial Cricket में सीएपी सुपर जायंटस व सीआईसीए विजयी

Krishna Memorial Cricket में सीएपी सुपर जायंटस व सीआईसीए विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के कछुआरा (खेमनीचक) स्थित श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे कृष्णा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएपी सुपर जायंटस और सीआईसीए ने जीत हासिल की।

पहला मैच सीएपी सुपर जायंटस और वाईसीसी के बीच खेला गया। वाईसीसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाये। जवाब में सीएपी सुपर जायंटस की टीम 16.4 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सीएपी सुपर जायंटस के सोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरा मैच सीआईसीए बनाम लर्न क्रिकेट एकेडमी हुआ। टॉस सीआईसीए ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 29.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 248 रन बनाये। जवाब में लर्न क्रिकेट एकेडमी की टीम 27.2 ओवर में 204 रन पर ऑल आउट हो गई। सीआईसीए के राहुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

वाईसीसी : 25 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट सुशांत 51 रन, विकास 20 रन, पीयूष प्रतीक 17 रन, सोनू 4/26, अमन 2/32, मृणाल 2/35
सीएपी सुपर जायंटस : 16.4 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन, मृणाल 44 रन, अमन 44 नर, रोहित 17 रन, अभिषेक 1/11, प्रियांशु 1/21, विकास 1/22

दूसरा मैच
सीआईसीए : 29.5 ओवर में 248 रन पर ऑल आउट राहुल 74 रन, रिषभ 32 रन, अभिषेक 29 रन, देव 3/32, कुंदन 2/39, अनिकेत 1/27
लर्न क्रिकेट एकेडमी : 27.2 ओवर में 204 रन पर ऑल आउट अनिकेत 37 रन, प्रिंस 34 रन, रंजन 20 रन, राहुल 4/29, लक्ष्य 3/45, आदित्य 1/25

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.