पटना। आदित्य कुमार (54 रन, 3 विकेट), आकाश राज (55 रन) और अर्णव किशोर (नाबाद 46 रन) के शानदार खेल की बदौलत बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने भारती क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से पराजित किया।
टॉस बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन बनाये। अंकित कुमार ने 49 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से 44, अभिषेक ने 25 गेंद में दो चौका व 1 छक्का की मदद से 27,राहुल भारद्वाज ने 26 गेंद में 3 चौका की मदद से 22,अंकित कुमार सिंह ने 18 गेंद में 2 चौका की मदद से 18, शशि भूषण कुमार ने 9 गेंद में दो चौका की मदद से 18 रन बनाये। रोहन शाही और मो कैफ ने नाबाद 7-7 रन बनाये।

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्य कुमार ने 31 रन देकर 3,आशुतोष राज ने 26 रन देकर 2, आदर्श कुमार ने 33 रन देकर 2, आदित्य राज ने 29 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 23 ओवर में पांच विकेट पर 174 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आदित्य कुमार ने 48 गेंद में 6 चौका व 2 छक्का की मदद से 54,आकाश राज ने 48 गेंद में 5 चौका की मदद से 55, अर्णव किशोर ने 26 गेंद में 7 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 46 रन बनाये।
भारती क्रिकेट क्लब की ओर से रवि कुमार ने 25 रन देकर 1, रोह वी शाही ने 34 रन देकर 1, मो कैफ ने 35 रन देकर 1 और प्रियेश राज ने 25 रन देकर दो विकेट चटकाये।
आदित्य कुमार बेस्ट बॉलर और प्लेयर ऑफ द मैच जबकि आकाश राज बेस्ट बैट्समैन बने। सबों को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम डीवी पटवर्धन ने किया।





- बिहार की वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में बंपर जीत

- पूर्वी चंपारण बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी विजयी

- अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग 7 मार्च से

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन, पेसू और राइजिंग स्टार जीते

- क्या फाइनल में अभिषेक शर्मा को बाहर करेगी टीम इंडिया?

- अक्षर पटेल ने कहा-ऐसा लगा जैसे गेंद मेरा पीछा कर रही थी

- टी20 विश्व कप : संजू सैमसन का लक्ष्य फाइनल मैच भी मैच जिताने का लक्ष्य
