Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर को हरा दरभंगा Hayman Trophy Cricket के सेमीफाइनल में

कैमूर को हरा दरभंगा Hayman Trophy Cricket के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अल्तामिश (80 रन),शिव पिरासुप कुमार (52 रन), जीशान विन वासी (3 विकेट), मनीष कुमार राय ‌(3 विकेट) और सुभाष चंद्रा (3 विकेट) के शानदार खेल की बदौलत दरभंगा ने कैमूर को हरा कर हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए दूसरे क्वार्टरफाइनल में दरभंगा ने कैमूर को 43 रन से पराजित किया।

दरभंगा के सुभाष चंद्रा को प्लेयर ऑफ द मैच, अल्तामिश को बेस्ट बैटर और जीशान विन पास को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया।

मैचों का लेखा जोखा
दरभंगा की बैटिंग :
50 ओवर में सात विकेट पर 231 रन
शिव पिरासुप कुमार ने 52 रन की पारी खेली
अल्तामिश ने 86 गेंदों में 8 चौका व 3 छक्का की मदद से 80 रन बनाये
मो मुख्तार ने 35 गेंद में 19 रन बनाये
जीशान विन वासी ने 24 गेंदों में 1 चौका की मदद से 14 रन बनाये
सुभाष चंद्रा ने 22 गेंद में चार छक्का की मदद से 33 रन की पारी खेली
कैमूर की बॉलिंग
प्रियम चौधरी ने 34 रन देकर दो विकेट चटकाये
विकास कुमार पटेल ने 30 रन देकर 1 विकेट लिये
धनेश चौहान ने 59 रन देकर दो विकेट चटकाये
मो परवेज ने 40 रन देकर 1 विकेट लिये
कैमूर की बैटिंग : 46.1 ओवर में 188 रन पर ऑल आउट
शशांक उपाध्याय ने 51 गेंद में 37 रन बनाये
गुपिल राय ने 60 गेंदों में 7 चौका की मदद से 56 रन की पारी खेली
जयंत नारायण सिंह ने 40 गेंद में 21 रन बनाये
वासिम अली ने 13 रन की पारी खेली
भानू प्रताप पटेल ने 33 गेंद में 15 रन बनाये
दरभंगा की बॉलिंग
सुभाष चंद्रा ने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाये
जहांगीर आलम ने 39 रन देकर 1 विकेट लिये
जीशान विन वासी ने 27 रन देकर 3 विकेट चटकाये
मनीष कुमार राय ने 32 रन देकर 3 विकेट झटके
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच : सुभाष चंद्रा
बेस्ट बैट्समैन : अल्तामिश
बेस्ट बॉलर : जीशान विन वासी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.