अंतर्राष्ट्रीय और एनओसी संबंध, एशिया ओलंपिक परिषद के निदेशक विनोद कुमार तिवारी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव दुबई में संपन्न हुआ। श्रीलंका फेडरेशन के अध्यक्ष अनुरा पथिराना को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन वार्षिक आम बैठक में यह फैसला लिया गया कि अगले वर्ष विश्व कप पुरुष व महिला कबड्डी का आयोजन किया गया। पुरुष विश्व कप कबड्डी का आयोजन जनवरी-फरवरी 2023 में कराया जा सकता है। महिला विश्व कप कबड्डी भी इसी वर्ष आयोजित किया जायेगा।

