Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट Shailendra Kumar Smriti Under-15 Inter School Cricket : उद्घान मुकाबला सरदार पटेल सीए बनाम स्टेट कोचिंग सेंटर

Shailendra Kumar Smriti Under-15 Inter School Cricket : उद्घान मुकाबला सरदार पटेल सीए बनाम स्टेट कोचिंग सेंटर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) पर सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में वात्सल्या कंप्यूटर के सहयोग से आगामी 24 मार्च से वरिष्ठ खेल पत्रकार शैलेंद्र कुमार की स्मृति में शुरू होने वाले शैलेंद्र कुमार मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सरदार पटेल सीए और स्टेट कोचिंग सेंटर के बीच खेला जायेगा।

यह जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को आईसेड सीए बनाम एलओसी जबकि 26 मार्च को बसाबन पार्क सीए बनाम लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के बीच मुकाबला खेला जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 24 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी गई है। सभी मैच नॉक आउट आधार पर 25-25 ओवरों के खेले जायेंगे। प्रतिदिन एक-एक मैच होंगे।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन में पुरस्कारों की बरसात होगी। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच,बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेटकीपर, मैन ऑफ द सीरीज समेत कई अन्य पुरस्कार भी दिये जायेंगे।  
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता ममें खेलने हेतू आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.