हैदराबाद एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन सुपर लीग (ISL) 2021-22 का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हैदराबाद ने केरला ब्लास्टर्स को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से मात दी। हैदराबाद एफसी का यह पहला आईएसएल खिताब है।
राहुल केपी के किए गोल की बदौलत खेल के 87वें मिनट तक केरल ब्लास्टर्स 1-0 से आगे थी। लेकिन 88वें मिनट में साहिल तवोरा ने हैदराबाद के लिए गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। खेल के निर्धारित नब्बे मिनट तक यह स्कोर कायम रहा, जिसके बाद अतिरिक्त समय में मुकाबला गया।
अतिरिक्त समय में कोई गोल नहीं होने के चलते पेनाल्टी का सहारा लिया गया।
हैदराबाद एफसी पहली बार फाइनल में पहुंची थी, जबकि केरला ब्लास्टर्स का यह तीसरा फाइनल था।
इससे पहले केरला ब्लास्टर्स ने 2014 और 2016 के फाइनल में जगह बनायी थी, लेकिन दोनों मौकों पर उसे एटीके ने धूल चटाई थी। अबकी बार हैदराबाद ने केरल का सपना चकनाचूर कर दिया है।
- भारत का दबदबा जारी, थॉमस कप सेमीफाइनल में जगह

- बिहार अंडर-7 शतरंज : रुद्र प्रताप एवं आव्या को खिताब

- 7 साल के ईशांक सिंह ने पाक जलडमरूमध्य पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

- कहानी फीफा विश्व कप 1934 की : जब फुटबॉल बना सत्ता का हथियार और इटली ने रचा इतिहास

- विश्व टीम टेबुल टेनिस : भारत ने कड़े मुकाबले में स्लोवाकिया को हराया

- स्कूली बास्केटबॉल में बीडी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

- थॉमस कप फाइनल्स : क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे से भिड़ेगा भारत

- IPL2026 DC VS RR : स्टार्क की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा बड़ा सहारा
