Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट दो दिवसीय मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस जीता

दो दिवसीय मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस जीता

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। डीएमएस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए दो दिवसीय मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने मेजबान डीएमएस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से पराजित किया।


डीएमएस ने पहली पारी में 166 और दूसरी पारी में 189 रन बनाये। सीएपी ने पहली पारी में 190 जबकि दूसरी पारी में चार विकेट पर 166 रन बना कर मैच जीत लिया।


इस दोदिवसीय मैच में डीएमएस की ओर से बेस्ट परफॉरमर कुणाल कुमार ने 89 रन बनाये। गेंदबाजी में डीएमएस की ओर से राहुल ने 31 रन देकर 3 विकेट चटकाये।


सीएपी की ओर से राकेश भट्ट ने 83 और अश्विनी ने 59 रन बनाये। गेंदबाजी में सीएपी की ओर से सुधांशु ने 34 रन देकर 6 और विकास ने 34 रन देकर पांच विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.