Friday, June 5, 2026
Home Slider वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने उतरेगा INDIA, मैच कल

वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने उतरेगा INDIA, मैच कल

by Khel Dhaba
0 comment

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को यहां नरेंद्र मोदी क्रि केट स्टेडियम में तीसरे वनडे मैच में जीत दर्ज कर वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के मकसद से उतरेगी। भारत के पास फिलहाल सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त है।


भारत के लिए मध्यक्रम बल्लेबाजी से योगदान मिलना अच्छी बात है। पहले वनडे से चूके उप कप्तान लोकेश राहुल ने दूसरे मैच में मध्य क्रम में सूर्यकुमार यादव के साथ अच्छी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 91 रन की साझेदारी हुई, जिसने भारत को 237 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की। वहीं दीपक हुड्डा और वॉशिंगटन सुंदर भी बल्ले से अच्छे नजर आ रहे हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाजी में युवा प्रसिद्ध कृष्णा ने मोर्चा संभाला हुआ है जो दो मैचों में 2.15 की इकॉनो मी से छह विकेट ले चुके हैं। वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। विराट कोहली और ऋषभ पंत के फॉर्म पर हा लांकि सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।

2-0 की अजेय बढ़त होने के चलते तीसरे और आखिरी वनडे में भारतीय टीम में शिखर धवन, रवि बिश्नोई, आवेश खान, कुलदीप यादव, दीपक चाहर या शाहरुख खान को मौ का दिया जा सकता है। ओपनिंग में शिखर के उतरने का पूरा मौका है और कप्तान रोहित इस बात का संकेत दे चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.