Thursday, May 28, 2026
Home Slider Pro Kabbadi League : जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना पाइरेट्स को हराया

Pro Kabbadi League : जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना पाइरेट्स को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु। अर्जुन देसवाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के आठवें सत्र के मुकाबले में पटना पाइरेट्स के खिलाफ 51-30 की आसान जीत दर्ज की।

पटना की टीम इस मुकाबले में जीत की दावेदार के रूप में उतरी थी लेकिन जयपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाया और मुकाबला अपने नाम किया।

जयपुर के स्टार रेड अर्जुन ने 17 अंक जुटाए। दीपक हुड्डा ने आठ अंक जुटाकर उनका अच्छा साथ निभाया। डिफेंडर संदीप धुल और विशाल ने भी पांच-पांच अंक जुटाए।

तीन बार के चैंपियन पाइरेट्स के डिफेंस ने उसे निराश किया। उसके डिफेंडर सजिन सी और नीरज कुमार पूरे मुकाबले में एक भी अंक नहीं जुटा पाए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights