Wednesday, May 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रभा देवी Ruban Cup Arwal District Cricket League के फाइनल में

प्रभा देवी Ruban Cup Arwal District Cricket League के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में रविवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल में प्रभा देवी क्रिकेट क्लब ने शांतिपुरम क्लब को 1 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

आज सुबह शांतिपुरम के कप्तान बंसीधर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। शांतिपुरम ने 29.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 133 रन का स्कोर खड़ा किया। शांतिपुरम कि ओर से शुभम ने 35, अश्वनी ने 31, आनंद ने 16 कप्तान बंसी ने 11, वेंकटेश ने 10 तथा निखिल ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 10 रन बने। प्रभा देवी की ओर से गेंदबाजी में वेद प्रकाश ने 3, संजय, अभिषेक एवं फ़ैयाज़ ने 2 – 2 तथा आनंद ने 1 सफलता हासिल की।
जबाब में खेलने उतरी प्रभा देवी ने 9 विकेट खोकर 27.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। प्रभा देवी की ओर से सुमित ने 41, खालिद ने 30, धीरज ने 15 तथा कप्तान वेदांत ने 14 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 26 रन बने। गेंदबाजी में कप्तान बंसीधर एवं अनुराग ने 3 – 3 तथा आनंद ने 2 विकेट हासिल किया।

आज के मैच में मनीष रंजन एवं कुमार उत्तम ने अंपायर तथा राम रमैया ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights