Tuesday, May 26, 2026
Home Slider निखिलेश रंजन ने Indian Cricketers Association को किया ईमेल, कहा-साहेब की बात नहीं मानी इसीलिए बीच में हटा दिया

निखिलेश रंजन ने Indian Cricketers Association को किया ईमेल, कहा-साहेब की बात नहीं मानी इसीलिए बीच में हटा दिया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट जगत के पूर्व दिग्गज सह बिहार टीम के चयनकर्ता व कोच रह चुके निखिलेश रंजन ने इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को पत्र लिख कर अपने साथ हुए अन्याय के न्याय के लिए गुहार लगाई है और कहा कि हमने साहेब यानी बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के चहेते को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा इसीलिए मुझे बीच दौरे से हटा दिया गया।

गौरतलब है कि निखिलेश रंजन पिछले दिनों जयपुर में आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाली बिहार टीम के हेड कोच थे और उन्हें बिना किसी कागजी कार्रवाई किये हुए बीच दौरे से इस पद से हटाते हुए वापस बुला लिया गया था।

निखिलेश रंजन ने यह पत्र ईमेल के जरिए भेजा है और वह ईमेल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights