Tuesday, June 9, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय बेनजेमा & विनिसियस के दो-दो गोल से Real Madrid ने वेलेंसिया को हराया

बेनजेमा & विनिसियस के दो-दो गोल से Real Madrid ने वेलेंसिया को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बार्सीलोना। करीम बेनजेमा और विनिसियस जूनियर के दो-दो गोल की बदौलत रियाल मैड्रिड ने शनिवार को यहां वेलेंसिया को 4-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग में अपनी बढ़त मजबूत की।

इस जीत की बदौलत मैड्रिड ने ला लीगा में दूसरे स्थान पर चल रहे सेविला पर आठ अंक की बढ़त हासिल कर ली है। सेविला को रविवार को गेटाफे से भिड़ना है।

बेनजेमा ने मध्यांतर से ठीक पहले पेनल्टी पर गोल दागकर मैड्रिड के लिए 300 करियर गोल का आंकड़ा छुआ। बेनजेमा के शानदार पास पर इसके बाद विनिसियस ने 52वें मिनट में गोल दागकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

विनिसियस ने 61वें मिनट में रिबाउंड पर एक और गोल दागा।

गोंसालो गुएडेस ने 76वें मिनट में वेलेंसिया की ओर से मैच का एकमात्र गोल किया लेकिन बेनजेमा ने 88वें मिनट में एक और गोल दागकर मैड्रिड की 4-1 से जीत सुनिश्चित की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.