Wednesday, June 3, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय फ्रांस 2025 rugby league world cup की मेजबानी करेगा

फ्रांस 2025 rugby league world cup की मेजबानी करेगा

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस।  फ्रांस को 2025 रग्बी लीग विश्व कप की मेजबानी का अधिकार सौंपा गया है। फ्रांस रग्बी लीग महासंघ ने शुक्रवार को पेरिस में प्रेस कांफ्रेंस में इस संबंध में जानकारी दी। प्रधानमंत्री जीन कासटेक्स ने प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत की।

विश्व कप 2025 की मेजबानी 2016 में अमेरिका को सौंपी गई थी लेकिन वित्तीय चिंताओं के कारण 2018 में इस योजना को रद्द कर दिया गया। फ्रांस ने पिछले साल जुलाई में विश्व कप की मेजबानी के लिए आधिकारिक बोली पेश की थी।

फ्रांस ने विश्व कप की शुरुआत की थी और 1954 में पहला मेजबान बना था। देश में 1972 में भी विश्व कप का आयोजन किया गया।

इंग्लैंड इस साल के अंत में अगले विश्व कप की मेजबानी करेगा जिसे महामारी के कारण 12 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.