Saturday, June 13, 2026
Home बिहारअन्य सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम रवाना

सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। जबलपुर मध्य प्रदेश में 26 से 30 दिसंबर तक आयोजित 54 वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता -2021-22 में भाग लेने के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की सीनियर पुरुष एवं महिला टीम रवाना हो गई है। यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी।

महिला टीम की कप्तानी मोनिका को मिली है वहीं पुरुष टीम का कप्तान अश्विनी कुमार को बनाया गया है।  साथ ही  इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के अशोक कुमार प्रियदर्शी  का चयन भी टेक्निकल ऑफिशियल के तौर पर हुआ है

महिला वर्ग टीम में मोनिका , रिंकी कुमारी , कल्याणी कुमारी , अमीषा रंजन , रिया रैना , भाव्या श्री , समीक्षा शर्मा , पुष्पा कुमारी , ज्योति कुमारी , मुस्कान राज , सलोनी कुमारी , काजल कुमारी शामिल हैं। महिला टीम की कोच पूर्व सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी सीमा कुमारी एवं टीम प्रबंधक अल्पना रानी को बनाया गया है।

पुरुष टीम में रोहित कुमार बेहरा, अश्वनी रंजन, पिंटू कुमार, कुमार निखिल, यादव पवन सिंह, उत्तम कुमार रजक, आयुष कुमार, वकील कुमार, राजवीर कुमार, शंकर कुमार, प्रीत प्रसाद, संजीव कुमार शामिल हैं। टीम कोच पूर्व सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी चंदन कुमार एवं टीम प्रबंधक रणप्रताप जयसवाल को बनाया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.