Saturday, June 13, 2026
Home बिहारअन्य फिस्ट बॉल प्रतियोगिता में तमिलनाडु के खिलाड़ियों का रहा जलबा

फिस्ट बॉल प्रतियोगिता में तमिलनाडु के खिलाड़ियों का रहा जलबा

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। शहर के कुरमा संस्कृति स्कूल परिसर में चल रहे 12 वीं जूनियन नेशनल एवं छठी फेडरेशन कप फिस्ट बॉल टूर्नामेंट में तमिलनाडू और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का जलबा रहा।

रविवार को कई राज्यों के बीच काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

पुरुष वर्ग में तेलंगाना, चंडीगढ़, तमिलनाडू और हिमाचल प्रदेश ने सेमीफाईनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं महिला वर्ग में तमिलनाडू, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और बिहार ने जगह बनाई है।

फिस्ट बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव अमरेश कुमार ने बताया कि रविवार को हुए मैच में पुरुष वर्ग में दिल्ली ने तेलंगाना ने 2-0, तमिलनाडू ने तेलंगाना को 2-0, तमिलनाडू ने दिल्ली को 2-1 और बिहार को -2-0 से हराया। वहीं महिला वर्ग में तमिलनाउू ने तेलंगाना और दिल्ली को 2-0 से पराजित किया।

बिहार की टीम को तेलंगाना और दिल्ली की टीम से भी मात मिली। मुकाबलों के बाद खिलाड़ियों ने कैंप फायर किया और इस दौरान अपने राज्य की संस्कृति से जुड़ी कलाओं को भी प्रदर्शित किया। मौके पर बिहार के चेयरमैन शंकर कुमार आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.