Thursday, June 4, 2026
Home Slider इस मसले पर BCA के पूर्व सचिव रविशंकर सिंह ने बीसीए अध्यक्ष को लिखा पत्र

इस मसले पर BCA के पूर्व सचिव रविशंकर सिंह ने बीसीए अध्यक्ष को लिखा पत्र

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सह आजीवन सदस्य रविशंकर प्रसाद सिंह ने बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष को पत्र लिखकर बिहार अंडर-25 पुरुष क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया सवाल उठाए हैं और बीसीए अध्यक्ष का चयन में पारदर्शिता के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया है।

अपने पत्र में रविशंकर प्रसाद सिंह ने कहा है कि सीके नायडू टूर्नामेंट के लिए अभी तक कुल दो सूची प्रकाशित की गई। पहली सूची में 61 खिलाड़ियों का नाम था। दूसरी सूची में 31 खिलाड़ियों के नाम हैं। कुल मिला कर 92 खिलाड़ियों की सूची प्रकाशित हुई। पहले 61 खिलाड़ियों की जो सूची प्रकाशित की गई थी उसका आधार ट्रायल था।

उन्होंने सवाल किया है कि दूसरी सूची में 31 खिलाड़ियों की जो सूची प्रकाशित किया गया है उसके चयन का आधार क्या है, इसे सार्वजनिक किया जाए। क्या इस सूची का आधार खिलाड़ियों के पूर्व का प्रदर्शन है। अगर इनका चयन बीसीए की तरफ से बीसीसीआई के मैच का प्रदर्शन का आधार माना गया है तो बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका पूर्व में बीसीसीआई द्वारा आयोजित मैच में परफॉरमेंस काफी सराहनीय रहा है।

इन खिलाड़ियों उत्कर्ष भास्कर, विभूति भास्कर, भास्कर दूबे, रणधीर दूबे, सागर तिवारी, परमजीत सिंह, सूरज राठौर, सूरज शर्मा, अभिषेक बाबू, प्रकाश बाबू, नमन गौरव,रिशु राज समेत कई अन्य हैं जो बिहार का प्रतिनिधित्व पहले बीसीसीआई द्वारा आयोजित मैचों में कर चुके हैं जिनका चयन अंडर-25 कैंप के लिए क्यों नहीं किया गया। क्या ये खिलाड़ी खेलने के लायक नहीं है। इसे अविलंब स्पष्ट किया जाए क्योंकि उत्कृष्ट खिलाड़ियों के भविष्य का सवाल है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.