Sunday, June 7, 2026
Home बिहारअन्य मधेपुरा जिला में जिलास्तरीय खेलकूद का कैलेंडर जारी

मधेपुरा जिला में जिलास्तरीय खेलकूद का कैलेंडर जारी

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा। कला संस्कृति युवा विभाग विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की आयोजन की तिथि घोषित कर दी गई है। यह जानकारी मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष सा मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार ने दी।

एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, खो-खो, हैंडबॉल, रग्बी 21 दिसंबर को संत अवध तृतीय क्रीड़ा मैदान में आयोजित किया जाएगा।

बैडमिंटन, कराटे, कुश्ती, वुशू बी पी मंडल इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता 23 से 24 दिसंबर तक बी एन मंडल स्टेडियम में, 23 दिसंबर को  एस एन पी एम प्लस टू विद्यालय मधेपुरा में फुटबॉल, 24 दिसंबर को बी पी मंडल इंडोर स्टेडियम में बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। खिलाड़ियों का निबंधन बी पी मंडल इंन्डोर स्टेडियम में प्रारंभ है।

कोरोना के प्रोटोकॉल नियमों का पालन होगा। विशेष मेडिकल टीम गठित की गई है। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह वरीय उप समाहर्ता मनोहर साहू के निर्देशानुसार जिले की सभी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्लस टू विद्यालय एवं निजी विद्यालय के प्राचार्य को निर्देश जारी कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.