Saturday, February 14, 2026
Home Slider क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं रवींद्र जडेजा, जानें वजह

क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं रवींद्र जडेजा, जानें वजह

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली।  टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा जल्द की टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले सकते है। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जडेजा जल्द की इसकी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

पिछले कुछ समय से हालांकि वह चोटों से परेशान रहे हैं और इस वहज से एक-दो बार उन्हें टीम इंडिया से अंदर-बाहर होना पड़ा है। यही वजह है कि वह अब सन्यास के बारे में सोच रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जडेजा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बारे में सोच रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज के दौरान भी जडेजा चोटिल हुए और टीम से बाहर हो गए।

 इस चोट के चलते वह दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। जडेजा वाइट बॉल क्रिकेट में ज्यादा समय तक खेलने के लिए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

इसका मतलब वह वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेलेंगे, लेकिन वाइट जर्सी में शायद ही मैदान पर खेलते नजर आएं।

बता दें कि रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए 57 टेस्ट, 168 वनडे और 55 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके खाते में क्रम से 2195, 2411, 256 रन दर्ज हैं, जबकि 232, 188 और 46 विकेट उन्होंने तीनों फॉर्मेट में चटकाए हैं।

जडेजा एक टेस्ट सेंचुरी लगा चुके हैं, जबकि 17 बार उन्होंने टेस्ट में पचासा ठोका है। वहीं वनडे क्रिकेट में उनके बल्ले से 13 हाफसेंचुरी निकली हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights