Monday, June 15, 2026
Home Slider रुबन कप अरवल जूनियर क्रिकेट लीग में आदित्या का शतक

रुबन कप अरवल जूनियर क्रिकेट लीग में आदित्या का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुक्रवार शुरू हुए “रुबन कप अरवल जिला जूनियर क्रिकेट लीग” में कप्तान आदित्या कुमार के शानदार शतक से अरवल रेड ने अरवल ग्रीन को 9 विकेट से पराजित कर दिया।

आज सुबह अरवल ग्रीन के कप्तान सोहेब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज दाबिज़ अहमद के अर्धशतक (51 रन, 47 गेंद, 9 चौका) की मदद से अरवल ग्रीन ने 28.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन बनाए। इसके अलावा आदित्य आनंद ने 23 तथा कप्तान सोहेब एवं अभिषेक ने 11 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में विराट ने सबसे अधिक 3 तथा सौरभ, आदित्या एवं प्रियांशु ने 2 – 2 सफलता हासिल की।

जबाव में खेलते हुए अरवल रेड की सलामी जोड़ी के रूप में कप्तान आदित्या (107 रन) तथा विशाल (26 रन) के धमाकेदार 155 रन की साझेदारी के बदौलत महज 15.1 ओवर में 163 रन बना डाले। आदित्या ने शानदार 58 गेंदों में शानदार 16 चौके तथा 3 गगनचुंबी छक्के की मदद से नाबाद 107 रन बनाए। गेंदबाजी में एक मात्र सफलता अभिषेक चौरसिया ने हासिल की। आज के मैच में अंपायर की भूमिका राम रमैया एवं जितेंद्र ने तथा स्कोरर की भूमिका रवि कुमार ने निभाई।

कल का मैच अरवल ब्लू तथा अरवल येल्लो के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.