Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम का चयन 9 व 10 दिसंबर को

बिहार सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम का चयन 9 व 10 दिसंबर को

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। मिर्जापुर ( उत्तर प्रदेश ) में 16 से 19 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 9वीं जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) में भाग लेने वाली बिहार टीम की चयन प्रतियोगिता 9 दिसंबर सुबह 10 बजे से को एरोड्राम स्टेडियम जहानाबाद में लव कुमार एव जावेद इकबाल की देखरेख में किया जायेगा। जबकि 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे से कुमार क्लब गर्दनीबाग,पटना में आयोजित होने वाली एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता के प्रभारी राष्ट्रीय खिलाड़ी रंजन राय व राहुल कुमार होंगे। इस बात की जानकारी देते हुए सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने बताया कि चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित बालक व बालिका खिलाड़ियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। बिहार सॉफ्टबॉल क्रिकेट बालक व बालिका टीम के मुख्य चयनकर्ता गौरी शंकर (शारीरिक शिक्षा शिक्षक,महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक मैनपुरा,पटना ) होंगे। चयनित बिहार टीम 15 दिसंबर को प्रतियोगिता स्थल के लिए प्रस्थान करेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.