Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट रुबन कप भोजपुर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में स्टार फ्रेंड सीसी की रोमांचक जीत

रुबन कप भोजपुर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में स्टार फ्रेंड सीसी की रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। रुबन कप भोजपुर जिला सिनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब ने जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब को चार रनों से पराजित किया।

मंगलवार को जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब बनाम स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच का उद्घाटन पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रत्यूष शरण उर्फ शुदेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन 10 विकेट खोकर बनाये। स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित राज ने 56 रन, प्रवीण ने 22 रन, रितिक ने 15 रन,आयन खान ने 22 रनों का योगदान दिया।

जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब के कप्तान कुंदन कौशिक ने दो विकेट, अंकित ने तीन विकेट, अभिषेक रंजन व परमजीत ने दो-दो, अमित ने एक विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 155 रन ही बना पाई। जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब की ओर से रितिक ने 21 रन, शुभम नारायण पाठक ने 19 रन, अनीस ने 12 रन, परमजीत ने 20 रन, कुंदन कौशिक ने 17 रन और अंकित ने नाबाद 16 रनों का योगदान दिया।

स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित, दीपक और आयन खान ने दो-दो विकेट, निखिल और ऋषि ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

कल का मैच अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम भोजपुर क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच सुबह 9 00 बजें से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा।
मैच के अम्पायर अग्निवेश और मनीष चौबे थे वही स्कोरर की भूमिका में रितिक उपाध्याय थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.