पटना। बीआरसी और सिविल ऑडिट ने राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में अपने-अपने मुकाबले जीत कर अपना विजय अभियान शुरू किया।
जीएसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में बीआरसी ने पटना फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से जबकि गांधी मैदान पर खेले गए मैच में सिविल ऑडिट ने दानापुर यूनाइटेड को 3-1 से पराजित किया।
गांधी मैदान पर आज से शुरू मुकाबले का उद्घाटन बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने किया। सबों का स्वागत पटना फुटबॉल संघ के सचिव ज्वाला प्रसाद सिन्हा ने किया। इस मौके पर पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष श्याम बाबू यादव, कोच नंद किशोर प्रसाद और सदस्य सुनील कुमार मौजूद थे।
किशनगंज : मझिया क्रिकेट क्लब 43 रनों से विजयी
गांधी मैदान पर खेले गए सिविल ऑडिट के खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की। खेल के चौथे मिनट पर राहुल सिंह ने गोल कर सिविल ऑडिट को बढ़त दिलाई। इसके बाद दानापुर यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने आक्रमण शुरू किया पर अच्छे डिफेंस के आगे उनकी कोशिश नाकाम हो रही थी। आखिरकार खेल के 32वें दानापुर यूनाइटेड के प्रिंस ने गोल कर पहले हाफ में मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
नींबू पानी के बाद सिविल ऑडिट के खिलाड़ी पूरे जोश के साथ उतरे और ताबड़ तोड़ दो गोल दागे। खेल के 49वें मिनट में कुंदन कुमार और 54वें मिनट में विशाल कुमार ने गोल दाग कर अपनी टीम 3-1 की शानदार जीत दिला दी। दानापुर यूनाइटेड के सौरभ कुमार को रेफरी अरुण हांसदा ने पीला कार्ड दिया। इस मैच में मिथिलेश कुमार, सुनील कुमार और अमरजीत कुमार सहायक रेफरी के रूप में थे।

जीएसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पीएफए ने बीआरसी को कड़ी टक्कर थी और मात्र एक गोल करने का मौका दिया। पूरे खेल के दौरान दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर हुई। पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ के 64वें मिनट में सुनील लोहार ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रहा। खेल के 76वें मिनट में रेफरी रविशंकर ने पटना फुटबॉल एकेडमी के अब्दुल साहिल को पीला कार्ड दिया। इस ग्राउंड पर रविशंकर के अलावा शशि कुमार सुमन, शुभम कुमार शर्मा और हरेंद्र कुमार यादव सहायक रेफरी की भूमिका में थे।
कल का मैच
जीएसी : पटना एकेडमी बनाम रैनबो एफी (दोपहर दो बजे से)
गांधी मैदान : गांधी मैदान एफसी बनाम स्टार स्पोर्टिंग एफसी (दोपहर दो बजे से)


