पटना। अंकित (14 रन देकर 5 विकेट) और निर्मल (46 रन) के शानदार खेल की बदौलत बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत करते हुए दूसरे स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय (अंडर-17) क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया। अंकित को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।
अंशुल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में अंशुल क्रिकेट एकेडमी नेउरा के मैदान पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में टॉस हाईवे जंक्शन ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 17.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाये। निर्मल ने चार चौका व 3 छक्का की मदद से 46 रन, सौरभ ने दो चौका व दो छक्का की मदद से 23, दीपेश ने दो चौका व 1 छक्का की मदद से 20 और शिवम ने तीन छक्का की मदद से 19 रन बनाये। अतिरिक्त से 14 रन बने।

हाईवे जंक्शन की ओर से अरुण ने 29 रन देकर 3,धीरज ने 29 रन देकर 2, शुभम ने 26 रन देकर 2 और दिव्यांशु ने 23 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में हाईवे जंक्शन की टीम अंकित (14 रन देकर 5 विकेट) के पंच के आगे 15.1 ओवर में 71 रन पर ऑल आउट हो गई। राहुल ने 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 26, दिव्यांशु ने 2 चौका की मदद से 12 रन बनाये। अतिरिक्त से 11 रन बने।

अंकित ने 14 रन देकर 5, शानू ने 7 रन देकर 2, रोहित ने 10 रन देकर 2 और फैजान ने 19 रन देकर 1 विकेट चटकाये।