Friday, June 5, 2026
Home Slider पीडीसीए इलेक्शन में नहीं होगी वोटिंग, पांचों उम्मीदवार निर्विरोध विजयी

पीडीसीए इलेक्शन में नहीं होगी वोटिंग, पांचों उम्मीदवार निर्विरोध विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में अब वोटिंग की नौबत नहीं आयेगी। पांच पदों के लिए चुनाव होने थे और स्कूटनी और नाम वापसी के बाद हर पद पर एक-एक उम्मीदवार बचे हैं। ऐसे में सभी पांच उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।

सत्र 2021-24 के लिए पटना जिला क्रिकेट संघ के नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 31 अक्टूबर को चुनाव होना है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी अनिल कुमार सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी सैयद फैजुल होदा ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार होगी

अध्यक्ष :  प्रवीण कुमार प्रणवीर
उपाध्यक्ष : रहबर आबदीन
सचिव :  सुनील रोहित
संयुक्त सचिव :  शक्ति कुमार
कोषाध्यक्ष : धनंजय कुमार

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.