Saturday, June 13, 2026
Home Slider बिहार सॉफ्टबॉल टीम का सेलेक्शन ट्रायल शुरू, 21 प्लेयर किये गए शार्टलिस्ट

बिहार सॉफ्टबॉल टीम का सेलेक्शन ट्रायल शुरू, 21 प्लेयर किये गए शार्टलिस्ट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 29 से 30 अक्टूबर तक इंदौर (मध्यप्रदेश) में भारतीय सॉफ्टबॉल टीम (महिला व पुरुष) के गठन के लिए सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा गुरुवार को रैनबो फील्ड, कंकड़बाग में सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जिसमें महिला व पुरुष मिला कर कुल 63 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 21 प्लेयरों को शार्टलिस्ट किया गया है जिसका सेलेक्शन ट्रायल 23 अक्टूबर को गांधी मैदान में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी  सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव प्राची शर्मा ने दी।

गुजरात का क्रिकेटर बना अमेरिकी टीम का कप्तान

गुरुवार को सेलेक्शन ट्रायल का उद्घाटन सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष सह पटना जिला के खेल पदाधिकारी संजय कुमार और कोषाध्यक्ष पवन कुमार पप्पू ने किया। टीम का सेलेक्शन विपिन कुमार और रवि कुमार की देखरेख हुआ। सेलेक्शन ट्रायल संयोजक राजेश कुमार चिंटू की देखरेख में संपन्न हुआ।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का क्लब खरीदेगा IPL टीम!

संघ के अध्यक्ष गौतम कनौडिया ने बताया कि भारतीय टीम का चयन हांगजू (चीन) में वर्ष 2022 में होने वाले 19वें एशियन गेम्स के लिए किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम में बिहार के खिलाड़ियों को अवश्य जगह मिल सकती है।

शार्टलिस्ट प्लेयरों का लिस्ट यह है

पुरुष वर्ग : शशि कुमार, मोनू कुमार, विष्णु कुमार रंजन, पृथ्वी राज, दीपक कुमार, सुशांत शेखर, आशुतोष तिवारी, विशाल कुमार, मनीष कुमार, मो आरिफ, राजा कुमार, शरीम हाफिज, नूर मोहम्मद अंसारी, रौशन कुमार, अंकेश आनंद।

महिला वर्ग : शीलू कुमारी रंजन, साक्षी गुप्ता, खुशी कुमारी, सोनल कुमारी, रिशा कुमारी, विनीता कुमारी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.