Friday, June 5, 2026
Home Slider T20 World Cup:अभ्यास मैच में ईशान किशन और केएल राहुल ने इंग्लिश गेंदबाजों को धोया

T20 World Cup:अभ्यास मैच में ईशान किशन और केएल राहुल ने इंग्लिश गेंदबाजों को धोया

by Khel Dhaba
0 comment

इंग्लैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में ईशान किशन और केएल राहुल इंग्लिश गेंदबाजों की जम कर धुनाई की। दुबई में खेले गए प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बनाए लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया को जीत हासिल करने में जरा भी दिक्कत पेश नहीं आई।

भारतीय टीम ने केएल राहुल और ईशान किशन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियों के दम पर 7 विकेट से जीत हासिल की। केएल राहुल ने महज 24 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली वहीं ईशान किशन ने 70 रनों की पारी खेली। ईशान किशन 46 गेंदों खेलकर रिटायर्ड नॉट आउट रहे और उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट भी 150 से ज्यादा का रहा।

इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। मोइन अली ने भी 20 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। लिविंगस्टोन ने 20 गेंदों में 30 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 54 रन लुटाए। शमी ने 3 विकेट जरूर लिये थे लेकिन वो भी 40 रन लुटा बैठे। राहुल चाहर ने भी एक विकेट के लिए 43 रन दिये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.