Wednesday, February 25, 2026
Home Slider बिहार क्रिकेट हुआ शर्मसार, पाटलिपुत्र थाना की पुलिस ने बीसीए के जीएम को शराब पीते हुए किया गिरफ्तार

बिहार क्रिकेट हुआ शर्मसार, पाटलिपुत्र थाना की पुलिस ने बीसीए के जीएम को शराब पीते हुए किया गिरफ्तार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी एक और करामात सामने आई है। पाटलिपुत्र थाना ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के के जनरल मैनेजर (जीएम) नीरज सिंह उर्फ नीरज राठौर को शराब पीते हुए गुरुवार की देर रात को पाटलिपुत्र स्थित बीसीए के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का गेस्ट हाउस पाटलिपुत्र में अल्पना मार्केट के मानव अपार्टमेंट में है।

पुलिस अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार नीरज सिंह गेस्ट हाउस के एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे और काफी हंगामा कर रहे थे। उनके हंगामा करने की सूचना पुलिस को मिली और पाटलीपुत्र थाने गेस्ट पहुंची। पाटलिपुत्र थाना की पुलिस ने मौके से एक बोतल शराब और अन्य सामान बरामद की है।

https://youtu.be/wFmh16vCYGs

गेस्ट हाउस से इनके अलावा पांच और लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने पहुंची थी। थाना में बाकी पांचों का ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया लेकिन शराब के नशे में कोई नहीं मिला।

पाटलिपुत्र थाना के थानेदार एसके शाही ने बताया कि एक व्यक्ति को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया है। अभियुक्त खुद को बीसीए के जीएम बता रहे हैं और उनका नाम नीरज सिंह है।

पुलिस ने बताया कि अक्सर गेस्ट हाउस में शराब पीते थे। पुलिस ने कहा कि अपार्टमेंट के लोगों ने इसको लेकर आपत्ति भी जताई थी लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। आज आजिज होकर लोगों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी और उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जेल भेजा जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights