Friday, June 5, 2026
Home Slider पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ ने घोषित किये सात प्लेयरों के नाम

पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ ने घोषित किये सात प्लेयरों के नाम

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सैयद मुश्ताक अली ट्रायल की तिथि को आगे बढ़ाते हुए 7 अक्टूबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। सैयद मुश्ताक अली में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ की ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयंत कुमार (गौतम) द्वारा जारी कर दिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयंत कुमार (गौतम) ने बताया कि सितंबर में संघ द्वारा आयोजित सीनियर खिलाड़ियों के ट्रायल के आधार पर सैयद मुश्ताक अली के ट्रायल में भाग लेने वाले 7 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है। पूर्णिया जिला के खिलाड़ियों का ट्रायल 2 अक्टूबर को होना था लेकिन संशोधित तिथि के बाद पूर्णिया जिला का ट्रायल 7 अक्टूबर को होगा।

चयनित खिलाड़ियों के नाम:-
  1. राजसिंह नवीन
  2. जिया-उल-हक
  3. भास्कर दुबे
  4. प्रदीप कुमार
  5. अनिमेष शर्मा
  6. नितिन कुमार
  7. अमित कुमार

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.