Friday, June 5, 2026
Home Slider पीडीसीए अध्यक्ष गुट के सीनियर पुरुष टीम का सेलेक्शन ट्रायल कल, सेलेक्शन कमेटी गठित

पीडीसीए अध्यक्ष गुट के सीनियर पुरुष टीम का सेलेक्शन ट्रायल कल, सेलेक्शन कमेटी गठित

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर के द्वारा पटना जिला सीनियर पुरुष टीम का सेलेक्शन ट्रायल आगामी 29 सितंबर को पटना के मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना (मनोज के कैंप) के ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। खिलाड़ियों को निशांत सिंह और रंजीत बादल साह को रिपोर्ट करना होगा।

यह जानकारी देते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने बताया कि खिलाड़ियों को कलर फोटोग्राफ, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, क्रास चेक ऑफ द प्लेयर बैंक अकाउंट, आधार कार्ड ऑफ फादर एंड मदर लेकर आना होगा।

उन्होंने कहा कि सेलेक्शन ट्रायल के सेलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया गया जिसके चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह होंगे जबकि प्रेम शंकर और राजीव रंजन सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि इस सेलेक्शन ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो पीडीसीए से रजिस्टर्ड हैं और बिहार का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

उन्होंने बीसीए के नॉटिफिकेशन के अनुसार बीसीसीआई के टूर्नामेंट में खेल चुके पटना जिला के सीनियर खिलाड़ियों का लिस्ट संघ द्वारा भेजा जा चुका है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.