Wednesday, February 25, 2026
Home IPL-14 IPL : रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद को हराया, SRH प्ले ऑफ से बाहर

IPL : रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद को हराया, SRH प्ले ऑफ से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

IPL-2021 फेज-2 में शनिवार को दिन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई थी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125/7 का स्कोर बनाया। 126 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 120/7 का स्कोर ही बना सकी और मुकाबला 5 रन से हार गई। मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें

अंतिम ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को मैच जीतने के लिए 17 रनों की जरूरत थी। जेसन होल्डर ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर मुकाबला को रोमांचक बना दिया। एक समय ऐसा भी लगने लगा था कि मैच का परिणाम शायद सुपर-ओवर में निकलेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, अंतिम गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर-ओवर के लिए छक्का लगाना था, लेकिन होल्डर ऐसा करने में असफल रहे और पंजाब ने मुकाबला 5 रन जीत लिया। मैच में मिली हार के साथ ही हैदराबाद मौजूदा सीजन में प्ले-ऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights