Wednesday, June 10, 2026
Home Slider PDCA की स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न, मिली जिम्मेवारियां & ऑफिस का पता भी बदला

PDCA की स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न, मिली जिम्मेवारियां & ऑफिस का पता भी बदला

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन (Patna District Cricket Association) की स्टेयरिंग की कमेटी की बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने बताया कि चालू सत्र में कोरोना महामारी से आई परेशानियों को देखते हुए एफिलियेशन फीस माफ कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही क्लब रजिस्ट्रेशन की तिथियों की घोषणा की जायेगी। वहीं इस बैठक में चालू सत्र में क्रिकेटिंग कार्य को संपन्न करने के लिए सदस्यों के बीच उनके कार्य का प्रभार सौंपा गया।

सुनील रोहित, शक्ति कुमार, धन्नंजय कुमार को सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे। तो आशीष कुमार व शैलेश कुमार को वित्त से संबंधित विभाग सौंपी गई है। तो रहबर अब्दीन व सुनील रोहित को विधिक मामला देखने की जिम्मेदारी भी सर्वसम्मति से दी गई।

बैठक में भंग पीडीसीए के पूर्व सचिव एवं कोषाध्यक्ष से पीडीसीए संबंधित सभी दस्तावेज तथा प्रोसेसिंग बुक, आय—व्यय का ब्योरा, चेक बुक, पासबुक, कोर्ट केस से संबंधित फाईल, खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म एवं अन्य दस्तावेज पीडीसीए के नये ऑफिस वेलकम पैलेस होटल, आरके भट्टाचार्या रोड में प्राप्त करने के लिए सुनील रोहित, शक्ति कुमार एवं धन्नजय कुमार को अधिकृत किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.