Saturday, June 6, 2026
Home Slider सासाराम में हुआ सुनील ज्वाला स्मृति मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन

सासाराम में हुआ सुनील ज्वाला स्मृति मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

सासाराम। रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बुधवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के भूतपूर्व प्रवक्ता एवं एथलेटिक संघ एवं क्रिकेट के भूतपूर्व सचिव स्वर्गीय सुनील ज्वाला के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सुनील ज्वाला स्मृति मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रोहतास जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने हरी झंडी दिखाकर किया जिसमें जिला के एवं  जिले से बाहर के पुरुष एवं महिला प्रतिभागी ने भाग लिया।

पुरुष वर्ग मैराथन दौड़ कुम्हऊ गेट सासाराम से प्रारंभ होकर न्यू फजलगंज स्टेडियम में समाप्त हुआ और महिला वर्ग मैराथन बेदा नहर से फजलगंज स्टेडियम में समाप्त हुआ।

इस मैराथन में भाग लेने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान गोबिंद कुमार, द्वितीय स्थान जयशंकर यादव एवं तृतीय स्थान विशाल यादव  ने पाया।

महिला वर्ग में प्रथम स्थान तलक जहां द्बितीय स्थान कश्मीरा कुमारी एवं तृतीय स्थान कुशुम कुमारी ने प्राप्त किया। तीनों प्रतिभागियों को सासाराम विधायक राजेश कुमार गुप्ता एवं नगर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता तथा रोहतास जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने पुरस्कृत किया।

इस कार्य को सफल बनाने में टाइगर टीम के कप्तान संजू बाबा,गैलेक्सी कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर कपिल कुमार, मुरादाबाद के समाजसेवी मंटू यादव, भूतपूर्व फुटबॉल खिलाड़ी विजय सर, दामोदर सर, रग्बी एसोसिएशन के सेक्रेटरी करण कुमार, क्रिकेट कोच राकेश कुमार, ऐ.बी किक्रेट के बैभव कुमार, यंस किक्रेट के दीपक कुमार, बॉक्सर रविंद्र कुमार, युगल किशोर, अंजनी पासवान,साधन सोयन, वार्ड पार्षद शैलेश कुमार, महिला फुटबॉल कोच सत्यनारायण, विक्की कुमार को सम्मानित किया।

पिछले 13 सालों से निरंतर इस मैराथन को अपनी सेवा देने वाले रोहन मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। यह सारे सामान माननीय विधायक राजेश कुमार गुप्ता एवं नगर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता  तथा संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान  के द्वारा प्रदान किया गया सभी प्रतिभागियों को ट्रैक सूट टी-शर्ट मेडल देकर सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.