Tuesday, June 2, 2026
Home Slider बीसीए के सीओएम की अतिमहत्वपूर्ण बैठक 15 अगस्त से पहले

बीसीए के सीओएम की अतिमहत्वपूर्ण बैठक 15 अगस्त से पहले

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक 15 अगस्त से पहले आयोजित की जायेगी। इस बैठक में इस सत्र में किस तरह से घरेलू क्रिकेट का संचालन किया जाए समेत कई अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा होने की संभावना है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बैठक या तो 9 या 10 अगस्त को आयोजित हो सकती है। बैठक पटना में होगी। इस बैठक में पुराने सेलेक्टरों के रिन्यूअल से लेकर नए सेलेक्टरों की नियुक्ति, कंडीशनिंग कैंप को बेहतर तरीके से आयोजित कर टीम साफ-सुथरी टीम भेजने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

क्रिकेट जानकारों का कहना है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पास सबसे बड़ी समस्या है पैसे की। अकाउंट क्लोज होने के कारण कुछ भी करने के पहले काफी सोचना पड़ता है। सेलेक्टरों को चेंज करने का मतलब है कि उनका पुराना बकाया राशि पेमेंट करना होगा। इसी तरह से अन्य सपोर्टिंग स्टॉफ के साथ हो सकता है। जानकार कहते हैं कि हो सकता है सारे पुराने को ही इस बार रिन्यूअल किया जा सकता है। ऐसे अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.