Sunday, February 22, 2026
Home Slider Tokyo Olympic Table Tennis : साथियान पुरुष एकल में हारकर बाहर

Tokyo Olympic Table Tennis : साथियान पुरुष एकल में हारकर बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। भारत के ज्ञानशेखरन साथियान टोक्यो ओलंपिक की टेबुल टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में निचली रैंकिंग वाले हांगकांग के लाम सियू हांग से सात गेम के करीबी मुकाबले में हारकर बाहर हो गए।

विश्व रैकिंग में 38वें स्थान पर काबिज साथियान ने 95वीं रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी पर एक समय 3-1 की बढ़त बना ली थी लेकिन आखिर में 3-4 से हार गए।

पहले गेम में पिछड़ने के बाद साथियान ने वापसी की लेकिन उस लय को कायम नहीं रख सके। लियाम ने उन्हें 11-7, 7-11, 4-11, 5-11, 11-9, 12-10, 11-6 से हराया। अपना पहला ओलंपिक खेल रहे साथियान का इससे पहले लियाम के खिलाफ रिकॉर्ड 2-0 का था ।

पहला गेम बराबरी का था और हांगकांग के खिलाड़ी ने फोरहैंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे अपने नाम किया। दूसरे गेम में साथियान ने शुरू ही से बढत बनाकर उसे कायम रखा। एक ओर साथियान शानदार खेल दिखा रहे थे तो दूसरी ओर लाम लगातार गलती कर रहे थे। अगले दो गेम जीतकर साथियान ने 3-1 की बढ़त बना ली।

इसके बाद लाम ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम जीतकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में लाम ने 5-2 से बढ़त बना ली जो जल्दी ही 9-6 की हो गई। बैकहैंड पर साथियान की गलती का फायदा उठाकर लाम ने यह मैच जीत लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights