Monday, June 8, 2026
Home अंतरराष्ट्रीयफुटबॉल चेक रिपब्लिक को हरा डेनमार्क Euro Cup Football के सेमीफाइनल में

चेक रिपब्लिक को हरा डेनमार्क Euro Cup Football के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बाकू (अजरबैजान)। दो हार के साथ यूरो कप 2020 की शुरुआत करने वाली डेनमार्क ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। डेनमार्क ने यूरो कप-2021 के तीसरे क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में शनिवार को चेक गणराज्य को 2-1 से हरा दिया।
डेनमार्क के लिए थॉमस डेलाने और कैस्पर डोलबर्ग ने गोल दागे, जबकि चेक के लिए इकलौता गोल पैट्रिक स्किक ने किया।

मैच में डेनमार्क ने करिश्माई शुरुआत की। थॉमस डेलाने ने महज 5वें मिनट में ही गोल दाग दिया और टीम को 1-0 की अहम बढ़त दिला दी। इससे पहले कि गणराज्य के खिलाफ पहले गोल को उतार पाते उसके लिए कैस्पर ने 42वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया।

अब बढ़त 2-0 की हो गई थी और पहले हाफ में यही स्थिति रही। 49वें मिनट में चेक गणराज्य के लिए पैट्रिक ने गोल जरूर दागा, लेकिन टीम की वापसी नहीं करा सके।

दो हार के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने के बाद डेनमार्क ने अब अपने आखिरी तीन मैच जीतने में 10 गोल किए हैं। चौंकाने वाली परिस्थितियों के बीच जब क्रिश्चियन एरिक्सन को मैदान पर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। तीन हफ्ते बाद वे 1992 को दोहराने का सपना देख रहे हैं जब डेनमार्क ने क्वॉलिफाइंग भी नहीं होने के बावजूद यूरोपीय चैम्पियनशिप जीती थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.