Sunday, June 21, 2026
Home Slider तीरंदाजी विश्व कप : वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला

तीरंदाजी विश्व कप : वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने अमेरिकी दिग्गज क्रिस शाफ को शूटऑफ में हरा कर तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीत लिया। बराबरी के फाइनल मुकाबले में दोनों ने सिर्फ दो दो अंक गंवाये। दोनों 148-148 का स्कोर करके बराबरी पर थे। दुनिया के पांचवें नंबर के तीरंदाज शाफ ने नौ के साथ शूटआफ शुरू किया जबकि वर्मा ने परफेक्ट दस अंक बनाये।

वर्मा का विश्व कप व्यक्तिगत स्पर्धा में यह दूसरा स्वर्ण है। उन्होंने 2015 में व्रोक्लॉ में विश्व कप के दूसरे चरण में भी पीला तमगा जीता था। इससे पहले उन्होंने रूस के अंतोन बुलाएव को 146- 138 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.